March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*धान खरीदी का भुगतान कब तक आएगा?*

विज्ञापन बॉक्स 

आकिब नथानी केशकाल/:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए सरकारी खरीदी केंद्रों में किसानों ने धान बेचा है, और 20 जनवरी 2024 तक के धान खरीदी का भुगतान आ चुका है। लेकिन 20 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक के 11 दिनों के धान खरीदी का भुगतान अभी बाकी है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार रिकार्ड तोड़ धान खरीदी की है, जिसमें करीब 25 लाख किसानों से 149.25 लाख टन धान की खरीदी हुई है। इसमें से महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 11 लाख टन से ज्यादा धान खरीदी हुई है।
किसानों को धान की कीमत का ऑनलाइन उनके बैंक खातों में भुगतान होता है, और सरकार ने ढाई महीने में ही 31 हजार 89 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए हैं।
अब, 20 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक के धान खरीदी का भुगतान कब तक आएगा, यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस पर ध्यान देगी और किसानों को उनका भुगतान मिलेगा¹