
डॉ. पीसी व्यास को फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
बालोतरा. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज चेन्नई में फोरेंसिक मेडिसिन का 46 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया गया। इसमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन के पूर्व एचओडी व एमजीएच के अधीक्षक रहे डॉ. पीसी व्यास को फोरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फैलोशिप अवार्ड से नवाजा गया।
विदित रहे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गौरव डॉ. पीसी व्यास कर्म को प्रधानता देते हुए मिलनसार, सरल व्यक्तित्व के धनी है। डॉ. व्यास को फैलोशिप अवार्ड से नवाजे जाने पर डॉ. प्रियंका व्यास डॉ अनन्त व्यास पाली, जितेन्द्र कुमार दवे बालोतरा, सत्यनारायण बोहरा सत्तु भाई,कांतिलाल व्यास मोहित दवे तरुण भानावत किशोर शर्मा विपिन दवे नरेंद्र दवे हरिशंकर दवे धर्मेंद्र दवे आनन्द दवे विनोद अवस्थी एडवोकेट महेश ओझा, मुकेश दवे एयरफोर्स, नरेन्द्रलाल त्रिवेदी रमन पैलेस, विक्रान्त दवे जोधपुर के साथ मित्र मण्डल एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु द्वारा ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*