
*नवोदय विद्यालय में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित*
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
बालोतरा, 26 नवंबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. त्रिलोचन कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को संविधान दिवस के उपपक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शुक्ला, विनोद गोदारा, पीजीटी अर्थशास्त्र चंचल शर्मा पीजीटी अंग्रेजी एवं प्रेमचंद वर्मा टीजीटी हिन्दी ने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
विद्यार्थियों में पाचराज, टीना, संतोष, अनुष्का, कंचन, चंचल, निवेदिता, निकिता व अनुष्का विश्नोई ने संविधान निर्माण, संविधान दिवस के महत्व एवं संविधान निर्माण में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के योगदान तथा भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं तथा विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. त्रिलोचन कुमार शुक्ला ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं संविधान से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी-दी ।
योगेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट






More Stories
बंगाल की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल*
देशभर में बढ़ा भाजपा पर भरोसा:- गणपत बांठिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया विकास की जीत
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*