
BSF के शहीद जवान लाला राम गोदारा को सैन्य सम्मान से दी गई अंतिम बिदाई
(योगेश पुरी गोस्वामी) संवाददाता
- बालोतरा. बालोतरा जिला के नागाणा निवासी लाला राम गोदारा पुत्र हेमा राम उड़ीसा में सीमा सुरक्षा बल के 180 बटालियन में तैनात थे जहा उनकी तबीयत खराब होने के चलते जोधपुर लाया गया जहा एक निजी अस्पताल में 10 दिन इलाज के बाद जवान ने अंतिम साँस ली
आज जवान के पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम नागाणा लाया गया जहां पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया
जवान लाला राम गोदारा के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गाव सहित आश पास के गांव में भी शौक की लहर दौड़ गयी एवं शहीद के गृह ग्राम नागाणा में लोगों के पहुच ने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया एवं देर शाम बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनों ने शहीद जवान को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
अंतिम संस्कार के समय बी .एस . एफ .के अधिकारियो सहित बी. एस .एफ .के जवान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
शहीद जवान के परिवार मे 2 बेटी एवं एक 13 माह का बेटा एवं धर्मपत्नी है एवं शहीद के पिता एक किसान है ।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*