
कल्याणपुर ( योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
)
कल्याणपुर. श्री बालाजी बाल विद्या मंदिर थुम्बली के छात्र छात्राओ का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पुरा कर थुम्बली वापस पहुचा . संस्था प्रमुख प्रदीप दान चारण ने बताया की प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विधालय के छात्र छात्राओ को राजस्थान के विभिन्न दर्शनीय स्थलो का दर्शन एंव उस स्थल से जुङी ऐतिहासिक तथ्यो को सभी छात्र छात्राओ के साथ साझा किया . शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत रामदेवरा पहुंच कर बाबा रामदेव जी के दर्शन पुजन से हुई रामदेव बाबा के दर्शन पश्चात तनोट पहुंच कर मां तनोट देवी के मंदिर मे दर्शन पुजन किया एंव सेना के जवानो से देश प्रेम एंव अनुशासन की सीख ली तत्पश्चात जैसलमेर किला , पटवो की हवेली ,बङा बाघ उद्यान ,वार् म्युजियम ,गणीसर तालाब मे भ्रमण के बाद मां भादरिया जी के मंदिर पहुच कर माता जी के दर्शन पुजन किया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओ के संस्था प्रमुख प्रदीप दान ,प्रधानाध्यापक प्रेम दान शिक्षक नरसिंग दान ,जितेंद्र सिंग, उंकार सिंग एवम पिनटु सोनी ने शामिल रहे . सभी छात्र छात्राओ ने भ्रमण के दौरान हुऐ अनुभव को बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एंव सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए विधालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया . ( योगेश पुरी गोस्वामी गोलु भैया की रिपोर्ट )






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*