
*नशामुक्त भारत अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम*

आकिब नथानी केशकाल/ भारत सरकार के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आई.टी.आई जोंदरापदर, आई.टी.आई व महाविद्यालय मर्दापाल और हायर सेकण्डरी स्कूल मर्दापाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे से संबंधित घातक बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उनसे छुटकारा पाने के उपायों पर चर्चा करना था। अभियान के तहत उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित व्यक्तियों ने नशामुक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस दिशा में काम करने की प्रेरणा ली। इस कार्यक्रम से छात्रों को नशे के दूर रहने जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जो समाज में नशे की समस्या को दूर करने में सहायक होगा। कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती ललिता लकड़ा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।









More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*