
*यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही*

आकिब नथानी केशकाल / परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना फिटनेस बिना बीमा सहित
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान कुल 14 वाहनों पर 31 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही 02 वाहनों को जप्त किया गया, जिसमें से 01 वाहन का मार्च 2018 से मोटरयान कर बकाया होने एवं बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित होने पर जप्ती की कार्यवाही की गई एवं एक वाहन बिना बीमा के संचालित होने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की हिदायत दी गई।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*