
सरपंच ने सचिव क़े खिलाफ कलेक्टर से की शिकायत थाने मे लिखाई रिपोर्ट
फर्जी हस्ताक्षर कर डेढ़ लाख से अधिक राशि आहरण करने का लगाया आरोप

कोंडागांव – कोंडागांव जिले क़े ग्राम पंचायत मालगांव सरपंच बुधराम नेताम ने अपने ही पंचयत सचिव सुखराम देवांगन क़े खिलाफ कलेक्टर एवं थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है जिसमे उल्लेख किया है कि सचिव सुखराम देवांगन ने बिना मेरे संज्ञान क़े मेरी फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी बिल लगाते हुए 1 लाख इकसठ हजार रुपए की राशि का आहरण किया है जिसकी जानकारी मुझे बैंक ट्रांजेक्शन क़े एसएमएस क़े माध्यम से हुई ज़ब मैंने सचिव से पूछा तो बैंक से आये एसएमएस को फर्जी बताया मेरे द्वारा बैंक स्टेटमेंट निकाल पंचायत मे सभी पंच क़े सामने पेश करने पर बातों को गोल मोल घुमाने लगा जिसकी लिखित शिकायत मैंने कलेक्टर कोंडागांव एवं कोंडागांव थाना प्रभारी से की है मामले की जाँच कर शासकीय पैसे क़े गबन करने वाले व आदिवासी सरपंच क़े फर्जी हस्ताक्षर करने वाले सचिव सुखराम देवांगन क़े खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*