September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में आज प्रवेश उत्सव और न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

विज्ञापन बॉक्स 

 

  1. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में आज प्रवेश उत्सव और न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में नव प्रवेशित बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड्स ,पुस्तक वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई। विद्यालय के प्राचार्य मनोज डडसेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष केशकाल रोशन जमीर खान ,नेता प्रतिपक्ष नवदीप सोनी ,जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल और पार्षद पंकज नाग ,भूपेंद्र सिन्हा,अनिल उसेंडी,धनराज मालू,भूपेश चंद्राकर एवं पालकगण सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर किया गया इसके बाद नए प्रवेशित छोटे बच्चो को तिलक लगा कर फूलो की वर्षा व बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बाद न्यौता भोज में विद्यार्थियों व समस्त पालक गण को खीर, पुड़ी,मिठाई व फलों का वितरण किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं सालेहा पारेख, नाजीश फातिमा, साक्षी चौरडिया,व रिया नेताम को अतिथियो के द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अध्यापिका गरिमा मसीह,मंजू यादव, भारती शांडिल्य,अक्षिता पाठक,मीनू कुमारी,पूजा यादव,सोनम शांडिल्य , भाविका सिन्हा का योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन ऐश्वर्या पाणिग्रही व ऐश्वर्या पाठक द्वारा किया गया।

You may have missed