June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता की नक्सलियों ने की हत्या

विज्ञापन बॉक्स 

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता रतन दुबे की शनिवार को नारायणपुर जिले में अज्ञात नक्सलियों ने हत्या कर दी. यह घटना 7 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तीन दिन पहले हुई. रतन दुबे नारायणपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे. उनकी हत्या उस समय कर दी गई जब वह कौशलनार गांव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक दुबे पर अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बीजेपी नेता ओम माथुर ने एक्स पर लिखा, ‘छत्तीसगढ़ बीजेपी के नारायणपुर विधानसभा संयोजक और नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से मुझे गहरा दुख हुआ है. पूरी पार्टी इस कायरतापूर्ण निंदा करती है.’

मालूम हो कि 20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सरखेड़ा गांव में संदिग्ध माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी. नारायणपुर उन 20 विधानसभा सीटों में से एक है, जिन पर 7 नवंबर को मतदान होगा. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.