
नवरात्र क़े छठी तिथि 20 सितंबर को होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क़े नेतृत्व मे मोहन संत का नामांकन

कोंडागांव – कांग्रेस पार्टी कोंडागांव जिले क़े दोनों विधानसभा कोंडागांव केशकाल क़े अधिकृत प्रत्याशीयों का नामांकन फॉर्म 2023 विधानसभा चुनाव हेतु नवरात्र क़े छठी तिथि 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ क़े यशस्वी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज क़े नेतृत्व मे जिले क़े कई हजार कार्यकर्ताओं मतदाताओं की मौजूदगी मे नामांकन फॉर्म जिला निर्वाचन कार्यालय मे जमा करेंगे। ज्ञात हो की जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने जिले क़े सभी कार्यकर्ताओ को चौपाटी मैदान आदिवासी विश्राम भवन क़े पास एकत्रित होने संबंधी सुचना जारी की है जहाँ पर सभी कार्यकर्ताओं को सभा क़े माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सम्बोधित करेंगे सभा से निकलकर रैली की शक्ल मे जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर कांग्रेस पार्टी क़े अधिकृत प्रत्याशी कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से मोहन मरकाम एवं केशकाल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 82 से संत नेताम का नामांकन फॉर्म जमा करेंगे।संत व मोहन दोनों ने एक साथ ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच फॉर्म लिया था जमा भी एक साथ करेंगे।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*