September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*

विज्ञापन बॉक्स 

मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर

 

सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम

 

कोण्डागांव, 28 सितंबर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

माकड़ी विकासखंड के ग्राम लुभा निवासी दिव्यांग कमलू राम मरकाम को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान की गई। कमलू राम सिलाई का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं। इससे पहले सिलाई के लिए आवश्यक धागा, सुई सहित अन्य सामग्री खरीदने बाजार जाने के लिए उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी। कई बार उन्हें लिफ्ट लेकर बाजार तक जाना पड़ता था।

मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने के बाद अब कमलू राम स्वयं बाजार जाकर अपने काम के लिए आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे। इससे उनकी रोजमर्रा की गतिविधियां आसान हुई हैं और दूसरों पर निर्भरता भी कम हुई है। उनके लिए यह ट्राईसिकल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वावलंबन, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने की नई राह बनी है।

कमलू राम ने शासन की इस सहायता के लिए खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने से उन्हें अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल समावेशी विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शासन की इन योजनाओं से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को न केवल आवागमन में सुविधा मिल रही है, बल्कि वे अपनी आजीविका से जुड़कर स्वावलंबन की ओर भी आगे बढ़ रहे हैं।