September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज   

विज्ञापन बॉक्स 

मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज 

 कल्याणपुर

  1. योगेश पुरी गोस्वामी  संवाददाता 

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से आज सुबह 11 बजे कल्याणपुर के खेल मैदान में किसान महापड़ाव आयोजित होगा। संगठन ने इसे किसानों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बताते हुए बालोतरा जिले के किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। किसान संघ के दिलीप शर्मा ने बताया कि लंबे समय से किसानों की समस्याएं सरकार व अधिकारियों के सामने रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान के बजाय केवल आश्वासन मिल रहे हैं। अब किसान संगठित होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। और सरकार के सामने अपनी मांगो को पुरजोर तरीके से उठाएंगे

 

सर्वे-रिसर्वे रद्द करने व पुराने लैंड रिकॉर्ड समेत कई प्रमुख मांगे  है

 

प्रधान श्रवणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि महापड़ाव में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इनमें जमीनों के सर्वे-रिसर्वे को तत्काल रद्द करने व पुराने लैंड रिकॉर्ड को यथावत रखने की मांग प्रमुख है। गोचर व ओरण सहित अन्य राजकीय भूमि का पुनः नियमन करने तथा किसानों के लंबित क्लेम का तत्काल भुगतान करवाने की मांग भी रखी जाएगी। भरतसिंह डोली ने बताया कि जोजरी नदी से डोली-अरबा क्षेत्र में पहुंच रहे रासायनिक दूषित पानी का मुद्दा भी महापड़ाव में उठाया जाएगा। किसानों की मांग है कि दूषित पानी पर पूर्ण रोक लगाई जाए व इससे बंजर हुई कृषि भूमि का उचित मुआवजा दिया

जाए। किसान संघ की मांग है कि सिंधु जल समझौते का पानी बालोतरा-बाड़मेर के हर खेत तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा कल्याणपुर में फसल बीमा कंपनी की सिंगल विंडो शुरू करने की मांग भी रखी जाएगी, ताकि किसानों को क्लेम व बीमा संबंधी मामलों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसान अब मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। संगठन ने आह्वान किया, किसान तू रहेगा मौन, तो तेरी सुनेगा कौन। महापड़ाव में किसानों की

एकजुटता के साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग प्रशासन के सामने रखी जाएगी।

You may have missed