
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*
केशकाल कोण्डागांव/ मेरी बेटी सालेहा पारेख ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर केशकाल एवं जिला कोण्डागांव में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।
इस उपलब्धि पर जिन सभी जिला वासियों, नगर वासियों, मित्रों, मेरे साथी पत्रकारों एवं सभी शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं, बधाइयाँ और आशीर्वाद दिया, मैं और मेरी पत्नी नफीसा पारेख आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। आपके स्नेह और समर्थन ने हमारी खुशी को और भी बढ़ा दिया है।
आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद हमारी बेटी को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
आप सभी को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।
*✒️ इमरान-नफीसा पारेख केशकाल✒️*
—






More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*