
*समिति के सचिव तिलक दास मानिकपुरी ने 12वीं बार किया A+ रक्तदान, बचाई मरीज की जान*
कोंडागांव | 03 अप्रैल 2026
मानवता की मिसाल पेश करते हुए वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति के सदस्य एवं सचिव तिलक दास मानिकपुरी ने 12वीं बार रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जिला कोंडागांव के जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में तिलक दास ने जिला चिकित्सालय कोंडागांव में कोंडागांव निवासी सनमती मरकाम को A पॉजिटिव रक्तदान किया। यह उनके जीवन का 12वां रक्तदान रहा।
समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश पोयाम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में स्थापित वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। समिति के सदस्यों ने अब तक 1500 यूनिट से अधिक रक्तदान कर कई जरूरतमंदों की जान बचाई है।
उन्होंने बताया कि समिति के सभी सदस्य निःस्वार्थ भाव से निःशुल्क रक्तदान करते हैं और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
समिति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे न केवल किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
इस अवसर पर समिति के सदस्य देवेंद्र सेठिया, खिलेंद्र नेगी एवं सोनू सोरी भी उपस्थित रहे।








More Stories
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*
*विश्व रेबीज दिवस पर केशकाल में विशेष शिविर,* *39 पालतू पशुओं को लगा एंटी-रेबीज टीका पशुपालकों को रेबीज से बचाव के उपायों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,* *छात्राओं को भी किया जागरूक*