
*NH-30 केशकाल पर ट्रैक्टर से स्टंटबाजी, हादसे को दे रही दावत*
रिपोर्टर इमरान पारेख
केशकाल/कोंडागांव।
केशकाल क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर चालक द्वारा चलते वाहन से उतरकर स्टंटबाजी की गई। यह खतरनाक हरकत न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
घटना उस मार्ग की है जहां केशकाल घाट में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग पर इस तरह की स्टंटबाजी से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान केशकाल पुलिस स्टाफ एक अन्य बाइक चालक को समझाइश देने में व्यस्त था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने स्टाइल दिखाने के उद्देश्य से वाहन से उतरकर स्टंट करना शुरू कर दिया। हालांकि जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह तुरंत ट्रैक्टर पर वापस चढ़ गया, जिससे उसकी हरकत स्पष्ट रूप से नियमों की अनदेखी को दर्शाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि बीते दिनों रात्रि गश्त के दौरान पुलिस प्रशाशन के
द्वारा ओवरस्पीड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंताजनक है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।






More Stories
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*
*विश्व रेबीज दिवस पर केशकाल में विशेष शिविर,* *39 पालतू पशुओं को लगा एंटी-रेबीज टीका पशुपालकों को रेबीज से बचाव के उपायों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,* *छात्राओं को भी किया जागरूक*