
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
विश्रामपुरी/केशकाल
पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, विश्रामपुरी के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के पाँच होनहार विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव में प्रवेश के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे विकासखंड का नाम गौरवान्वित हुआ है।
चयनित सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। इन विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*