
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई
बाबा साहेब सेवा संस्था ने किया उनके विचारों को याद
कोंडागांव। बाबा साहेब सेवा संस्था, कोंडागांव द्वारा बहुजन नायक Kanshi Ram की 92वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। संस्था कार्यालय में उनके छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने तथा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और विचार आज भी समाज को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उनके ‘पे बैक टू सोसाइटी’ के संकल्प को दोहराते हुए समाज के लोगों से महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर संगठित रूप से आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंचू सागर, सुद्ध राम मरकाम, प्रमोद भारती, अध्यक्ष भवन मार्कंडेय, नरसिंह मंडावी, हितेंद्र श्रीवास, ओमप्रकाश नाग, रमेश पोयाम, मुकेश मार्कंडेय, संदीप कोर्राम, सिद्धार्थ महाजन, विशाल बंजारे, शब्बीर खान सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






More Stories
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*
*केशकाल में संपत्तिकर बढ़ा, समय पर भुगतान नहीं करने पर लगेगा 6.25% ब्याज*
*उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर केशकाल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*