September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय धनोरा का किया निरीक्षण*

विज्ञापन बॉक्स 

*जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव*

समाचार

*कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय धनोरा का किया निरीक्षण*

कोंडागांव, 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा का निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों एवं सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने पीएमश्री योजना के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला सहित अन्य विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर और सभी कक्षों की साफ-सफाई, म्यूजिक टीचर की व्यवस्था, बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम इत्यादि के सम्बद्ध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमश्री योजनाओं की सफल क्रियान्वयन एवं समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने हेतु कोर टीम का गठन किया गया। उन्होंने महाविद्यालय एवं विज्ञानप्रयोग शाला को व्यवस्थित करने तथा बाउंड्री निर्माण करने हेतु निर्देश दिया गया। मध्यान्ह रसोई कक्ष को सेड निर्माण एवं पूरी ब्यवस्था हेतु डीएमसी को लगातार पांच दिन तक बी ई ओ, बीआरसी और सीएसी की टीम के साथ पीएमश्री धनोरा के रंगाई पोताई अन्य कार्य को पूरा करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अरण्डी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। धनोरा महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You may have missed