August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

अवैध वन कटाई पर सख्ती के निर्देश, साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन बॉक्स 

कोण्डागांव में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर ने की सख्त समीक्षा

कोण्डागांव, 23 फरवरी 2026।

कोण्डागांव जिला में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिले में अवैध वन कटाई की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा गया। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारू संचालन के लिए समूहों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत श्रम पंजीयन, दीदी ई-रिक्शा योजना एवं बीमा भुगतान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने होम-स्टे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में इसके संचालन को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट के कार्यों में तेजी लाने तथा संपूर्णता अभियान के तहत निर्धारित इंडिकेटर्स में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। धान उठाव की समीक्षा करते हुए डीएमओ को उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में केशकाल की डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed