February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर फरसगांव में “एक शाम संदेश के नाम” सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “आर्केस्ट्रा” का हुआ भव्य आयोजन

विज्ञापन बॉक्स 

oplus_0

अकरम कच्ची

जिला कोण्डागांव

गणतंत्र दिवस के अवसर फरसगांव में “एक शाम संदेश के नाम” सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “आर्केस्ट्रा” का हुआ भव्य आयोजन

 

 

फरसगांव :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरसगांव में उम्मीद संस्था, केवी जनरल स्टोर व पत्रकार साथियों के द्वारा “एक शाम देश के नाम” सरगम म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन सोमवार की रात फरसगांव नगर के जनपद स्कूल मैदान में किया। कार्यक्रम की सुरुवात रात करीब 9 बजे अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्वलित कर लिया गया। जिसके बाद कोंडागांव के नियाज खान और उसके सरगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा मनमोहक देशभक्ति व पुराने गीतों के साथ शानदार प्रस्तुति दी गई। दर्शकों के लिए बैठने की लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की गई थी. कार्यक्रम में फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय एवं नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी और नगर की एक बच्ची ने भी देश भक्ति गानों का गायन कर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उम्मीद संस्था, केवी जनरल स्टोर एवं पत्रकार साथियों के द्वारा इस कार्यक्रम पधारे अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, वन विभाग के एसडीओ एनके सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रवि घोष, नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी, गणेश टावरी, साइबर प्रभारी सौरव उपाध्याय, पार्षद संगीता राव, प्रवीण राव, गणेश जायसवाल, मोहम्मद फिरोज़ मेमन, डिक्की जायसवाल, पत्रकार कुलजोत संधू , प्रकाश नाग, नीरज उपाध्याय, अकरम कच्ची, इमरान पारेख,भरत भारद्वाज, हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।