
कोंडागांव प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे ने किया ध्वजारोहण
कोंडागांव — 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में जिले के पत्रकारों के द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उक्त पावन अवसर के दौरान कोंडागांव प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जिसमें जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहेध्वजारोहण के बाद उपस्थित समस्त पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सोनपीपरे ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते अपने कर्म क्षेत्र के माध्यम से देश सेवा के लिए जिले के कलमकारों को सदैव तत्पऱ रहने हेतु प्रेरित किया अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे ने कहाँ की 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित होने के साथ ही मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की उपाधि मिली थी इसलिए प्रत्येक पत्रकार का यह कर्तव्य है वह अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर देश के प्रगति में अपना योगदान देते रहे
इस अवसर पर जिले भर के पत्रकार गण शामिल रहे






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*