
*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*
*गणतंत्र दिवस के गरिमामयी आयोजन को लेकर दिए निर्देश*
*कोण्डागांव, 20 जनवरी 2026/* कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी ढंग से आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं झांकी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से धान खरीदी कार्य के प्रगति और उठाव की कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा की और कहा कि पंजीकृत किसान धान बेचने से छुट न पाए। साथ ही धान उठाव की प्रगति की जानकारी ली और उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़िकरण और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपार आईडी निर्माण कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित बीईओ को कार्यों में प्रगति लाने और दायित्वों का निर्वहन गंभीरता के साथ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लखपति दीदी पहल के प्रगति की जानकारी ली और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान, वयवंदन योजना, जनमन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीएफओ कोण्डागांव श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*