
*केशकाल में पहली बार चला बुलडोजर, 80% अवैध अतिक्रमण हटाया*
*सड़क नवीनीकरण के लिए प्रशासन सख्त, स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता*
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30, केशकाल नगर सीमा में इन दिनों सड़क नवीनीकरण का प्रारंभिक कार्य जारी है। लेकिन लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
केशकाल के इतिहास में पहली बार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शुक्रवार को केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के अंतर्गत नगर सीमा के दोनों ओर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान मकान मालिकों और दुकानदारों के विरोध के चलते कई स्थानों पर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच हल्की गरमागरमी की स्थिति भी बनी। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शाम तक लगभग 80 प्रतिशत अतिक्रमण हटाने में सफलता प्राप्त की।
बाइट – अमीन मेमन (स्थानीय निवासी)
“केशकाल शहर की सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण बेहद ज़रूरी है। यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है तो हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष हो। अभी सड़क चौड़ीकरण को लेकर कोई स्पष्ट कार्ययोजना सामने नहीं आई है, ऐसे में इस समय अतिक्रमण हटाना उचित प्रतीत नहीं होता।”





More Stories
बंगाल की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल*
देशभर में बढ़ा भाजपा पर भरोसा:- गणपत बांठिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया विकास की जीत
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*