
धान खरीदी में अनियमितता का आरोप, फरसगांव लेम्स प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फरसगांव | जिला कोंडागांव
फरसगांव स्थित धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। किसानों ने लेम्स प्रबंधक पर धान खरीदी में वजन को लेकर हेरफेर करने का आरोप लगाया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
मीडिया टीम द्वारा मौके पर की गई जांच में पाया गया कि धान की बोरियों का कुल वजन 41.200 किलोग्राम दर्ज किया जा रहा था, जबकि खाली बोरी का वजन लगभग 500 ग्राम निकला। इस आधार पर प्रति बोरी शुद्ध धान का वजन 40.600 किलोग्राम होना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत अधिक मात्रा में धान भरकर खरीदी की जा रही थी। इससे स्पष्ट होता है कि किसानों से तय मानक से अधिक धान लिया जा रहा था।
मामले की जानकारी तत्काल मीडिया कर्मियों द्वारा अनुभागीय अधिकारी (एसडीएम) फरसगांव को दी गई। इस पर एसडीएम ने बताया कि वे उस समय रायपुर में हैं।
मंडी इंस्पेक्टर की कार्रवाई
इसके बाद मंडी इंस्पेक्टर द्वारा लेम्स प्रबंधक यादव से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लेम्स प्रबंधक द्वारा कथित रूप से यह कहकर दबाव बनाने का प्रयास किया गया कि वे एसडीएम से बात करेंगे। इसके पश्चात मंडी इंस्पेक्टर कोंडागांव द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
किसानों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
किसानों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी लेम्स प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में धान खरीदी केंद्रों में इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लग सके और किसानों को न्याय मिल सके।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*