
*कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण*
*शेष धान के शीघ्र उठाव की व्यवस्था करने के दिए निर्देष*

*कोंडागांव, 14 जुलाई 2025/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ कोण्डागांव स्थित धान संग्रहण केन्द्र पहुंचकर शेष धान के उठाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांनेे संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव और जोबा में उठाव के लिए शेष धान की मात्रा की जानकारी ली और उठाव की समुचित व्यवस्था हेतु डीएमओ एवं खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने शेष संग्रहित धान को बारिश से बचाव और उठाव की आवश्यक व्यवस्था करने को कहा और संग्रहण केन्द्र के मार्ग में सुधार कार्य करने को कहा ताकि वाहनों के आवाजाही में दिक्कत न हो। डीएमओ ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव में 5150 मीट्रिक टन धान शेष है, वहीं जोबा में 49349 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव और डीएमओ श्री सतीश नानवारे उपस्थित थे।
*पालना केंद्र का किया अवलोकन*
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने जिला कार्यालय परिसर के लक्ष्य कोचिंग केन्द्र में स्थित पालना केंद्र का अवलोकन किया और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए खेल सामग्री और अन्य गतिविधियों से अवगत हुए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अवनी कुमार बिस्वाल और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।






More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –