
विश्रामपुरी पुलिस ने अन्य राज्यों से आए 8 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में की गई।
क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया, जिनमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति के डेरा डालने, संदिग्ध रूप से घूमने, गंदगी फैलाने और अशांति फैलाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। हाल ही में, उन्होंने थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण किया और साफ-सफाई, कर्तव्य निर्वहन और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ईनाम भी दिया।
कोण्डागांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*