August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ* *केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री गुरुनाथन ने किया निरीक्षण* *18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा वन सुरक्षा सप्ताह*

विज्ञापन बॉक्स 

 

*वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ*

*केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री गुरुनाथन ने किया निरीक्षण*

*18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा वन सुरक्षा सप्ताह*

 

कोंडागांव, 18 अप्रैल 2025/ वन विभाग केशकाल वनमंडल केशकाल द्वारा शुक्रवार 18 अप्रैल को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ किया गया, जिसमें वनमंडलाधिकारी श्री गुरूनाथन एन केशकाल द्वारा वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत परिक्षेत्र फरसगांव के परिसर लंजोडा पी 1179, पी 1180 का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संबंधित कर्मचारियों को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह, मुनारा सत्यापन, प्लाटंटेशन तथा तेन्दूपत्ता तोड़ाई से संबंधित वन अमला को दिशा-निर्देश दिया गया। श्री गुरुनाथन ने कहा कि वन सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अंग वन सीमाओं का सही संधारण होता है। इसके महत्व को देखते हुये समस्त कार्य आयोजनाओं में पंचवर्षीय सीमांकन योजना के तहत प्रतिवर्ष वनसीमा के सीमांकन का कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष कुल सीमा रेखा की लंबाई के पांचवे भाग तथा कुल वन सीमा मुनारों के पांचवे भाग के मरम्मत एवं संधारण का कार्य किया जाता है। विगत वर्षों में बड़ी संख्या के पक्के मुनारों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएफएस श्री गौतम नारायण पादिभर, उप वनमंडलाधिकारी श्री टीआर मरई, फरसगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री आरएस यादव के साथ परिक्षेत्र के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

You may have missed