
बिजली बिलों के 2.5 करोड़ बकाया, अब वसूली में जुटा डिस्कॉम
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
कल्याणपुर . कल्याणपुर उपखंड क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की बढ़ती समस्या को देखते हुए डिस्कॉम ने सख्त कदम उठाया है। एवं मार्च माह में वसूली अभियान चलाया जाएगा
सहायक अभियंता भरत वैष्णव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपखण्ड क्षेत्र में घरेलू व व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लगभग 2.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि है। ऐसे में अभियान के तहत कल्याणपुर में 20 डीसी कनेक्शन को काटने की कार्यवाही की गई।
एईएन भरत वैष्णव ने मीडिया के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिल का भुगतान करें, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
एईएन भरत वैष्णव ने आगे बताया कि वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा उक्त शिविर में उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*