November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जनदर्शन के आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश*

विज्ञापन बॉक्स 

 

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जनदर्शन के आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश*

*कोण्डागांव, 18 फरवरी 2025/* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समय-सीमा में तथा जनदर्शन में लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी किसानों के पंजीयन के निर्देश दिए। इसके माध्यम से कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से मिल पाएगा। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत पोर्टल में एंट्री कार्य में भी प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समितियों के गठन की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिक से अधिक समितियों के गठन हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

कलेक्टर ने जिले में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी विकासखण्डों में नियमित रूप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। साथ ही जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री गुरूनाथन एन. एवं श्री आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री डी. आर. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।