
आकिब नथानी केशकाल/* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज धान खरीदी कार्य के संबंध में खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग सहित प्रबंधकों की जिला कार्यालय में बैठक ली। कलेक्टर ने प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी हो और किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स की जांच करने एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान रखने की आवश्यक व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने प्रबंधकों से उनके खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी, उठाव और टोकन की जानकारी ली, साथ ही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*