August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विविध आयोजन*

विज्ञापन बॉक्स 

 

आकिब नथानी केशकाल /* छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोण्डागांव जिले के महात्मा गांधी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशे की लत से बच्चों को छुटकारा दिलाने हेतु नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया और सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त कोण्डागांव का शपथ भी लिया गया। इस शपथ के माध्यम से स्थानीय समुदाय को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया और इसके निवारण के लिए सभी ने मिलकर प्रयास करने की प्रतिज्ञा की।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती ललीता लकरा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख गजेन्द्र पटेल, मिशन समन्वयक श्रीमती रीना सिंह ठाकुर, माधुरी उसेण्डी बाल देखरेख संस्था और चाईल्डलाइन 1098 की टीम ने भी भाग लिया।

You may have missed