
आकिब नथानी केशकाल /* संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए आज जिले के खिलाड़ियों का दल बस के माध्यम से रवाना हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राज्य आर्चरी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा और जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई उपस्थित थे।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में किया जाएगा। उक्त आयोजन में शामिल होने के लिए आज कोण्डागांव जिले से 314 खिलाड़ियों को 39 दल प्रभारियों के साथ बसों के माध्यम से भेजा गया है। रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जूते और आवश्यक दवाईयां भी प्रदाय किया गया।






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*