
*जनदर्शन में दिव्यांग पिताम्बर को मिली राहत*
*कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत मिला व्हीलचेयर*
आकिब नथानी केशकाल /* साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज ग्राम बनियागांव से आए दिव्यांग श्री पिताम्बर पोयाम को तुरंत व्हील चेयर मिलने पर उन्हें बहुत राहत मिली है। श्री पिताम्बर ने कलेक्टर को बताया कि वे एक आकस्मिक दुर्घटना के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से व्हील चेयर और दिव्यांग भत्ता दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती ललिता लकड़ा को निर्देशित किया। इसके बाद दिव्यांग पिताम्बर को तत्काल जिला कार्यालय में ट्रायसिकल प्रदाय किया गया। दिव्यांग श्री पिताम्बर ने त्वरित सहायता मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब घर से बाहर आने-जाने में आसानी होगी। उन्हांेने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*