
*जोधपुर डिस्कॉम वृत स्तरीय वीसीआर रिव्यू कमेटी व समझौता फोरम की बैठक आयोजित, 17 प्रकरण निस्तारित*
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
बालोतरा, 22 नवंबर। जोधपुर डिस्कॉम की वृत स्तरीय वीसीआर रिव्यू कमेटी व समझौता फोरम की बैठक अधीक्षण अभियंता सोनाराम पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वृत कार्यालय में आयोजित की गई।
जिसमें कमेटी सदस्य भंवराराम चौधरी अधिशाषी अभियंता खण्ड बालोतरा सिवाना, सुरेश सेठिया अधिशाषी अभियंता (सतर्कता), चैनाराम सहायक लेखाधिकारी ऑडिट, उम्मेदाराम राईका वृत्त लेखाधिकारी, मगलसिंह विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रभारी मौजूद रहें। अधीक्षण अभियंता सोनाराम पटेल ने बैठक के उपरान्त अवगत करवाया कि बैठक में कुल 19 प्रकरण प्रस्तुत हुए एवं कमेटी द्वारा प्रत्येक प्रकरण का गहन अवलोकन कर 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिनमें विद्युत चोरी सम्बन्धी सतर्कता जांच प्रतिवेदनों के 13 एवं विभागीय ऑडिट राशि के 4 प्रकरण का उपस्थित उपभोक्ता एवं प्रतिनिधि की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। इस प्रकार विवादित प्रकरणों के निस्तारण से निगम की बकाया राजस्व वसूली इसी वित्तीय वर्ष में संभव हो सकेगी।
संवाददाता योगेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*