November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बागावास मे श्री बाला जी महाराज के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
बागावास. ग्राम बागावास में नवनिर्मित श्री बाला जी महाराज एवं गोगा जी महाराज के भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के भव्य आयोजन में पधारे बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद उम्मेदा राम जी बेनीवाल ने मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे समस्त भक्तों को संबोधित करते हुए कहा मैं बागावास में नवनिर्मित इस भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो कर          मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं लोकप्रिय सांसद ने उपस्थित समस्त भक्तों से हाथ जोड़ कर निवेदन एवं युवाओ से आह्वान किया कि हम सब को मिल कर थार की अपनायत एवं बेहतर शिक्षा के लिए कार्य करने की बात कही जिस के जवाब में उपस्थित जनों ने बाला जी एवं गोगा जी महाराज जी के जयकारों से अपना समर्थन जताया .
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद भव्य प्रसादी वितरण किया गया जिसका सभी भक्तों ने लाभ लिया
अंत मे रामा राम, कला राम,उदा राम, देवा राम एवं समस्त शेरानी गोदारा परिवार ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने वाले समस्त भक्तों का हार्दिक आभार व्यक्त किया .
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप मे श्री राम गोदारा, श्री प्रेम करन करनौत , श्री तोगाराम गोदारा , श्री पुरखाराम गोदारा शामिल हुए एवं बाला जी महाराज एवं गोगा जी महाराज का आशिर्वाद प्राप्त किया ।