
मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बने भुनेश्वर पटेल
दुर्ग जिले क़े धमधा मे आयोजित हुआ सम्मेलन
दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि
कोंडागांव – 17 नवंबर को मरार पटेल समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन दुर्ग जिले क़े धमधा नगर मे आयोजित हुआ जहाँ पर प्रदेश भर से सामाजिक जन भारी संख्या मे सम्मिलित हुए,विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया वहीं कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसरे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेजराम पटेल प्रदेश संयोजक राजेंद्र नायक की मौजूदगी मे समाज क़े प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल क़े अध्यक्षता मे युवक युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया गया वहीं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल ने प्रदेश पदाधिकारीयों एवं जिलाध्यक्षो की नियुक्ति कर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया कार्यक्रम क़े अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई वहीं सभी समाज प्रमुखों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया वहीं प्रदेश भर से आये सामाजिक जनों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा पदाधिकारीयों को समाज को हर क्षेत्र मे आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया। प्रदेश कार्यकारिणी मे कोंडागांव जिले से भी युवाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है जिसमे लोकेश पटेल लीलाराम पटेल को प्रदेश सचिव तो रामकृष्ण पटेल को संगठन सचिव की जिम्मेदारी मिली है वहीं भुनेश्वर पटेल को कोंडागांव जिलाध्यक्ष व तिस्मत कौशिक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है जिले क़े सभी नव नियुक्त युवा पदाधिकारीयों को सामाजिक जनों ने शुभकामनायें प्रेषित की है।







More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*