November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश*

विज्ञापन बॉक्स 

*आकिब नथानी केशकाल/श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही समय-सीमा में विभागवार लंबित विभिन्न प्रकरणों एवं आवेदनों पर कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी लिए के आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखें। धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी कार्य हेतु उपयुक्ता की जांच कर सत्यापन करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, माउस्चर मीटर और बारदाने के समुचित व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी निरीक्षकों को भी धान खरीदी के दौरान पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राशनकार्डधारियों और उनके सदस्यों के ईकेवायसी कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति लाने और पंजीकृत श्रमिकों में से शेष श्रमिकों का राशन कार्ड बनाने के निर्देश श्रम अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक के पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में पंजीयन में प्रगति आई है। पंजीयन की तिथि में 25 अक्टूबर तक वृद्धि हुई है। उन्होंने पंजीयन में और प्रगति लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही जिले में बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए मैदानों का चिन्हांकित कर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नये स्वीकृत आवास निर्माण में प्रगति लाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत अपूर्ण निर्माण कार्यों के प्रगति में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।