
*छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसियेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अशोक उसेंडी बनाए गए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*

कोंडागाँव।
छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा व चुनाव में कोंडागाँव जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया तो वहीं अशोक उसेंडी को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है ।छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा व चुनाव 11 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई थी, जहां जिले से प्रदेश आरचरी एसोसिएशन में दो व्यक्तियों को प्रतिनिधत्व का अवसर मिला है । जिले के दो व्यक्तियों को अवसर मिलने से जिले में अब तीरंदाजी प्रतियोगिता के क्षेत्र में विस्तार होने की आशा की जा रही है ।जिले में आरचरी हुनर युवाओ की कमी नही है किंतु सही मार्गदर्शन व संसाधन के कमी चलते अन्य राज्यों की भाँती उत्तम अवसर नही मिल पाता । प्रदेश आरचरी एसोसिएशन में प्रतिनिधित्व मिलने से अब जिले के आरचरी खिलाड़ियों को भी उत्तम अवसर मिलने लगेगा वैसे कोंडागाँव जिले के युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर परअपने हुनर का लोहा मनवा कर कई मेडल अपने नाम कर चुके है।






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*