
*संपूर्णता अभियान के तहत हो रहे हैं कई कार्यक्रम*
केशकाल।सम्पूर्णता अभियान के तहत आमजन को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताकर लाभान्वित करने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पोस्टर लेखन, भाषण कार्यक्रम,चित्रकला,रैली के माध्यम से प्रसार प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आजादी के अमृतकाल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के उद्देश्य से आदिवासी व पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि कोंडागांव को आकांक्षी जिला चुना गया है ऐसे में यह कार्यक्रम जिले भर में संचालित है।
संपूर्णता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा।इसके लिए रूपरेखा विकासखंड वार तैयार की गई है।इस कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षाधिकारी एवं विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक केशकाल की उपस्थिति में माशा बहीगाव में संकुल केन्द्र मस्सुकेकोड़ा में सफल आयोजन हुआ।इस आयोजन में पुखराज पाठक,मुकेश सिन्हा एवम समस्त स्टाफ शामिल रहे।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –