August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 08 प्रकरणों में दी 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी

विज्ञापन बॉक्स 

▶️ प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 08 प्रकरणों में दी 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी

कोण्डागांव, 19 दिसंबर 2023/ कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 08 प्रकरणों में वारिसों को 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार कोण्डागांव तहसील के हंगवा निवासी रामचंन्द्र सोरी की गुलमोहर वृक्ष गिरने से उसके चपेट में आने से मृत्यु होेने पर पिता माहरूराम सोरी, कोण्डागांव तहसील के ग्राम पल्ली निवासी सुकधर नेताम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी सुनीता नेताम, धनोरा तहसील के ग्राम बाड़ागांव निवासी मंगेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति बिरेन्द्र, कोण्डागांव तहसील के ग्राम केंवटी निवासी रमेश नेताम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी रजनी नेताम, कोण्डागांव तहसील के ग्राम तेलंगा निवासी परमेश कोर्राम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर माता आलमती कोर्राम एवं पिता फगनू कोर्राम, धनोरा तहसील के ग्राम कोकोड़ाजुगानार निवासी परमेश सलाम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता सोनसाय सलाम, धनोरा तहसील के ग्राम ईरागांव निवासी सुकली की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर भाई मंगलराम, कोण्डागांव तहसील के ग्राम तेलंगा निवासी जैतराम सोड़ी की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी नेवरी सोड़ी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।

You may have missed