September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

“सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मन” का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन बॉक्स 

▶️ “सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मन” का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

▶️ यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवम उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में किया गया प्रशिक्षण

कोंडागांव 16 दिसंबर 2023/ जिला कोंडागांव के आक्सन हॉल में संभाग युनिसेफ टीम नारायणपुर जिला के पांच रासेयो इकाई तथा कोंडागांव जिले के सात रासेयो इकाई के लिए ‘सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मनष्‘थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया।
इस कार्यशाला में शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव, शासकीय महाविद्यालय फरसगांव, शासकीय महाविद्यालय केशकाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड, शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय नारायणपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनूर, शासकीय बालक विद्यालय नारायणपुर एवम् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के 8-8 स्वयंसेवक कार्यशाला में उपस्थित हुए। इस कार्यशाला का उद्देश्य, ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाना है जिसमे विभिन्न प्रकार से बच्चों के हक के संबंधित सर्वेक्षण कार्य करना है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ के सेजल जोशी ने पहले सत्र में विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से लीडरशिप, व्यक्तित्व निर्माण, एक दूसरे के सहयोग करने, लाइफ स्किल, कम्युनिकेशन स्कील के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। द्वितीय सत्र में मौलिक अधिकार एवम् ग्राम सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिसके अनुसार दोनों जिले के चिन्हांकित 48 ग्राम में सर्वे किया जाना है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सी आर पटेल, रासेयो समन्वयक डॉ डी एल पटेल, नारायणपुर जिला संगठक श्री बी डी चांडक, कोंडागांव जिला संगठक श्री एस बी कन्नौजे, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, पीएमयूू सिहोना कोरिया, यूनिसेफ के स्नेहिल राठौर, युवोदय के जिला समन्वयक पॉल कुमार, यूनिसेफ की डीएमसी प्रियंका वर्मा, बीजापुर के जिला समन्वयक भूषण कुमार मांझी, उन्नति अरोरा, सोनल सरीन(जिला मानसिक स्वास्थ्य एवम् बाल सुरक्षा सलाहकार आदि पदाधिकारी बढ़ी संख्या में उपस्थित थीं।

You may have missed