August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*शपथ ग्रहण के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष को दीपक बैज को आमंत्रण दिया है।*

विज्ञापन बॉक्स 

*शपथ ग्रहण के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष को दीपक बैज को आमंत्रण दिया है।*

रायपुर 12 दिसंबर 2023। नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल कल शपथ ग्रहण होना है। शपथ ग्रहण के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष को दीपक बैज को आमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने फोन कर सभी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है!
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

You may have missed