
*हजरत मेहमूद अली का उर्स मुबारक आज से*
केशकाल।केशकाल मेन रोड हर्रापड़ाव स्थित हजरत सैयद मेहमूद अली शाह का 28वा उर्स मुबारक 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर को मनाया जा रहा है।सूफी सिलसिले से संबंधित हजरत मेहमूद अली को हजरत जलालुद्दीन खिज्र रूमी र अ दुर्ग शरीफ से खिलाफत मिली है जिनका प्रतिवर्ष होने वाले उर्स के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं । कार्यक्रम मंगलवार को सुबह कुरान ख्वानी से शुरू होकर शाम 4बजे सरकारी चादर पोशी जो हजरत सैयद बख्शीश अली रहमतुल्लाह अलैह जामा मस्जिद केशकाल से निकलकर बस स्टैंड से हर्रापडाव मजार पहुंचेगी।मगरिब बाद 6बजे सलातो सलाम के बाद महफीले समा व नात का आयोजन होगा।13दिसंबर को सुबह 8बजे कुल की फातिहा फिर गुस्ल पाक के बाद दुवाये खैर होगी।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*