
*जगदलपुर विधायक किरण देव का भाजपा मंडल केशकाल ने किया भव्य स्वागत*
*केशकाल घाट व बाईपास होगी प्रथम प्राथमिकता – किरण देव*

केशकाल – भाजपा विधायक दल बैठक के लिए जगदलपुर से रायपुर प्रस्थान किया विधायक किरण देव का केशकाल बस्तर के प्रवेश द्वार में भाव स्वागत किया गया जहां भाजपा मंडल केशकाल के पदाधिकारी द्वारा भाव स्वागत किया गया इस बीच पार्टी पदाधिकारी से मिलकर किरण देव ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने बताया कि बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट और बाईपास को लेकर बस्तर के सभी विधायक एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस समस्या से निजात दिलाएंगे इसके साथ ही आने वाले समय में बस्तर को एक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए बड़े योजना के साथ काम करेंगे इस बीच किरण देने बताया कि जगदलपुर का विकास केवल कागजों में किया गया था जिसे अब पूरी तरीके से धरातल में दिखाया जाएगा कांग्रेस की सरकार लगातार झूठे वादे करके सत्ता में आई थी जिसके चलते आज बस्तर पांच साल पीछे हो चुका है आने वाले समय में बस्तर को एक हाफ के रूप में विकसित करने बेहतर प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री आकाश मेहता पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम, राजकिशोर राठी, भूपेश चंद्राकर , अजय मिश्रा, राजा गोयल, सुरेंद्र मिश्रा कमला नेताम , निशा सलाम,जाफर असरफी , लोकेश तातेड, राकेश तातेड , जावेद मेमन , मनीष राठी, ललित शर्मा, वसीम मेमन, सिकंदर मेमन, अभिषेक चोपड़ा अमित कटारिया रिकी मालू तरूण राठी प्रतिश अग्रवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे





More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*