
भाजपा की जीत कोंडागाँव विधानसभा की जनता की जीत – संतोष पात्र
भ्रष्टाचार, निरंकुश नौकरशाही और वादाखिलाफी पड़ी कांग्रेस को भारी

भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी व युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष पात्र ने मीडिया को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि विधानसभा कोंडागाँव में सुश्री लता उसेंडी को मिली ऐतिहासिक लीड एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर जनता ने जो उपहार दिया है वह वास्तव में जनता की जीत है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाँच वर्षों के आतंक, गंगाजल हाथ में लेकर की गई वादाख़िलाफ़ी, सत्ता लोलुपता से उपजे अंतर्कलह, भ्रष्टाचार और निरंकुश नौकरशाही रूपी खरपतवार को उखाड़ फेंककर जनता जनार्दन ने भाजपा के विकास, सेवा, सुशासन, गरीब, युवा, महिला व किसान के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उनकी गारंटी पर विश्वास जताकर विकास के बीज बोकर विजय पताका फहराई है । इसके अलावा तकरीबन सभी बूथों से जो रिकॉर्ड मत मिले वह पन्ना प्रमुख, बूथ लेवल, शक्ति केंद्र, मण्डल से लेकर जिले और मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महनत, लगन व निष्ठा का परिणाम है ।
निस्संदेह केंद्र की मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार और कोंडागाँव विधानसभा में भाजपा के ट्रिपल इंजन से विकास को द्रुतगति मिलेगी जिसका सीधा लाभ विधानसभा के अंतिम छोर तक परिलक्षित होगा ।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*