September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*लता उसेंडी या रेणुका सिंह बनेगी मुख्यमंत्री?** शीर्ष नेतृत्व महिला मुख्यमंत्री के नाम पर सहमत, जानिये क्यों लता या रेणुका की दावेदारी हो गयी पक्की, एक डिप्टी CM भी बनेंगे*

विज्ञापन बॉक्स 

*लता उसेंडी या रेणुका सिंह बनेगी मुख्यमंत्री? शीर्ष नेतृत्व महिला मुख्यमंत्री के नाम पर सहमत, जानिये क्यों लता या रेणुका की दावेदारी हो गयी पक्की, एक डिप्टी CM भी बनेंगे*

रायपुर 5 दिसंबर 2023। रेणुका सिंह क्या छत्तीसगढ़ की नयी मुख्यमंत्री होंगी ? छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच तेजी से ये नाम सामने आ रहा है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद से ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा रमन सिंह, अरूण साव, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी जैसे नामों के आसपास घूम रहा था, लेकिन अब खबरें ये आ रही है कि लता या रेणुका सिंह के नाम पर आलाकमान मुहर लगाने जा रहा है। साथ ही एक डिप्टी सीएम भी बनाया जायेगा। चर्चा है कि डिप्टी सीएम कोई ओबीसी चेहरा हो सकता है। ऐसे में अरूण साव का नाम सामने आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी ऐसे भी मजबूत है, लिहाजा उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। हालांकि इस संदर्भ में पार्टी की तरफ से कोई अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कह रहा है। लेकिन, कई बड़े नेता मानते हैं कि लता उसेंडी या रेणुका सिंह पर पार्टी सहमत हो सकती है। दरअसल रिजल्ट के बाद जब बीजेपी पार्टी हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे, तो जश्न के बाद ही पार्टी संसदीय बोर्ड की भी अनौपचारिक बैठक हो गयी थी, जिसमें मुख्यमंत्री के नामों को तय कर लिया गया था। अब सिर्फ इसे लेकर औपचारिक तौर पर ऐलान ही बचा है।

वैसे देखा जाये, तो लता उसेंडी या रेणुका सिंह दोनों के नाम सामने आने के पीछे की कई वजह है। दरअसल लता व रेणुका पार्टी की फायरब्रांड लीडर तो है ही, उनके पास बड़ा राजनीतिक अनुभव भी है। वो लोकसभा और विधानसभा दोनों में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव भी है, महिला भी हैं और साथ ही आदिवासी भी। लिहाजा, पार्टी एक ही चेहरे से अपनी कई सारे एजेंडे को सेट कर सकती है। लता उसेंडी बस्तर से आती है जहाँ से भाजपा 8सीट जीत कर आइ है और रेणुका के नाम के पीछे की एक बड़ी वजह ये भी है कि वो सरगुजा से आती है, जहां से इस बार भाजपा को बेपनाह समर्थन मिला है।
पार्टी की है आधी आबादी पर नजर इस चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे आधी आबादी का बड़ा हाथ रहा है। महिलाओं ने भाजपा को दिल खोलकर अपना समर्थन दिया है। महिला आरक्षण बिल के आधार पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जो महिला वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्लान तैयार किया था, लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना और छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना ने उसमें पर लगा दिये। ऐसे में पार्टी महिला मुख्यमंत्री के हाथों में नेतृत्व देकर महिलाओं के बीच अलग संदेश देना चाहती है। दरअसल अब भाजपा का पूरा मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव पर शिफ्ट हो गया है। जाहिर है जितने भी फैसले लिये जा रहे हैं, वो तमाम फैसले अब लोकसभा चुनाव में फायदे और नुकसान के आधार पर लिये जा रहे हैं। ऐसे में लता उसेंडी या रेणुका सिंह के हाथों में कमान देकर पार्टी अपने संदेश साफ करना चाह रही है।

You may have missed