November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*कोंडागांव – समय पर 108 न पहुंचने से जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने किया जमकर हंगामा*

विज्ञापन बॉक्स 

समय पर 108 न पहुंचने से जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने किया जमकर हंगामा

जिला मुख्यालय कोंडागांव में संचालित जिला अस्पताल में दाखिल मरीज के परिजनों के द्वारा 108 के समय पर न पहुंचने से जमकर हंगामा किया गया है। इस बारे में मरीज के परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने शाम को जिला अस्पताल में दाखिल मरीज को रेफर कर दिया। परंतु 108 पर फोन करने पर 108 रात के 11:30 बजे पहुंची।108 के लेट होने पर जिला अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।इस बारे में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि कोंडागांव के जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस की एक ही एंबुलेंस उपलब्ध है। जबकि जिला अस्पताल में मुख्यतः तीन 108 की एंबुलेंस की सुविधा होनी चाहिए।इस बारे में जब 108 के जिला प्रबंधक खगेश्वर पांडे से पूछा गया तो उनके द्वारा 108 एंबुलेंस की सेवा को लेकर गोल मटोल जवाब देते हुए एक भी 108 एंबुलेंस की सटीक जानकारी न देखते हुए बात को टालने की कोशिश की गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने जिला अस्पताल के एंबुलेंस से मरीज को जगदलपुर रेफर किया है।