
18 से 30 नवम्बर तक किया जाएगा केशकाल घाट में मरम्मत का कार्य
सड़क मरम्मत तक भारी वाहनों का वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
कोण्डागांव, 16 नवम्बर 2023/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित केशकाल घाट में सड़कों की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जगदलपुर के द्वारा बी.टी. पेंच एवं मरम्मत कार्य 18 नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य किया जावेगा। इस अवधि के दौरान केशकाल घाट में पैच रिपेयर कार्य हेतु यात्री बसों एवं छोटी चार पहिया वाहनों को छोड़कर केशकाल घाट में मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रायपुर जाने के लिये केशकाल के विश्रामपुरी चौक से व्हाया विश्रामपुरी, बोराई, सिहावा नगरी होते हुए धमतरी एवं रायपुर पहुंचा जा सकता है। वहीं कोण्डागांव एवं जगदलपुर को जाने के लिए कांकेर जिले के माकडी ढाबा के पास परिवर्तित मार्ग से होते हुए भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं नारायणपुर के रास्ते कोण्डागांव पहुंचा जा सकेगा।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*