
▶️ प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 06 प्रकरणों में दी 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी
कोण्डागांव, 01 नवम्बर 2023/ कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 06 प्रकरणों में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार बड़ेराजपुर तहसील के कोसमी निवासी रामूराम की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पत्नी सतन्तीन, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम कोरगांव निवासी दिनेश की गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुमित्रा, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम कोंगेरा निवासी राजोबाई की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति श्री गाण्डोराम एवं तहसील केशकाल के ग्राम कोदोभाट के निवासी योगेन्द्र की डबरी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता श्री कैलाश, तहसील केशकाल के ग्राम कोदोभाट के निवासी राजवीर की डबरी के पानी में डबने से मृत्यु होने पर पिता श्री अमित तथा तहसील धनोरा के ग्राम डुण्डाबेड़मा निवासी जयसिंह यादव की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सीता यादव को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –